Tuesday, October 20th, 2026

आज आयोजित होगी 'हलवा सेरेमनी' 

 
नई दिल्ली।  

केंद्रीय बजट पेश किए जाने की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा। इस बीच वित्त मंत्रालय की तरफ से 'हलवा सेरेमनी' की तारीख घोषित कर दी गई है। वित्त मंत्रालय की तरफ से ये आयोजन 23 जनवरी यानि कि शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस हलवा सेरेमनी के आयोजन के साथ बजट के दस्तावेजों को प्रिंट किए जाने का काम शुरू हो जाएगा।
 
आपको बता दें कि नॉर्थ ब्लॉक में इस सेरेमनी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय के सचिव और मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। आपको बता दें कि 'हलवा सेरेमनी' एक परंपरागत आयोजन है जो हर साल बजट से पहले आयोजित किया जाता है। हलवा सेरेमनी का आयोजन आधिकारिक तौर पर ये सूचना देता है कि अब बजट के पेश होने में कुछ ही दिन शेष हैं।
 
दरअसल, हलवा सेरेमनी हर साल बजट से पहले आयोजित होती है। इसका आयोजन नॉर्थ ब्लॉक में किया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद बजट के दस्तावेजों की प्रिटिंग शुरू हो जाती है। इस दिन वित्त मंत्रालय के ऑफिस में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है और बांटा जाता है। वित्त मंत्री खुद इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हैं। उनके अलावा वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी इस रस्म में शामिल होते हैं। हैं। इस रस्म के पीछे वजह है कि भारतीय परंपरा के मुताबिक कुछ भी नया काम शुरू करने से पहले मीठे की परम्परा रही है, इसलिए ही बजट को प्रिंटिंग के लिए भेजने से पहले इस परंपरा को निभाया जाता है। साथ ही भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है। बजट के दस्तावेजों की प्रिंटिंग नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होती है और इस प्रिंटिंग प्रोसेस से जुड़े 1000 कर्मचारियों को बेसमेंट में ही अगले कुछ दिनों के लिए नजरबंद कर दिया जाता है।

 

#'हलवा सेरेमनी' 

Source : Agency

पाठको की राय