Thursday, October 22nd, 2026

आगरा में लकड़बग्‍घे के हमले में 3 ग्रामीण घायल, बच्‍ची लापता; गुस्‍साई भीड़ ने लिया बदला

आगरा
यूपी के आगरा में गुरुवार की सुबह एक लकड़बग्‍घा अचानक हिंसक हो गया। लकड़बग्‍घे ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। उसके हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्‍ची अब भी लापता है। इसके बाद गुस्‍साई भीड़ ने लकड़बग्‍घे को पीट-पीटकर मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मनसुखा पुरा के करकरकौली गांव से गुरुवार की सुबह-सुबह लोग शौच के लिए चंबल के बीहड़ की ओर जा रहे थे। तभी लकड़बग्‍घे ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए जबकि एक बच्‍ची का कहीं पता नहीं चल रहा है।घायलों को पहले पिनाहट के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्‍टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय