Tuesday, October 20th, 2026

आगरा हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर में छह की मौत, 25 से ज्यादा घायल

मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वहान भी इनमें आकर टकरा गया।

पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है.

 

#ट्रक-बस

Source : Agency

पाठको की राय