आई.ए.एस. मयंक चतुवेर्दी ने जिला पंचायत का कार्यभार ग्रहण किया
धमतरी
आई.ए.एस. मयंक चतुवेर्दी ने आज जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद ग्रहण किया। इस मौके पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने चतुवेर्दी को अपनी शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि चतुवेर्दी 2017 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इससे पहले वे रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बतौर सहायक कलेक्टर रहे हैं। उन्होंने आज ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी का पद ग्रहण किया है। वे जिला पंचायत धमतरी के 20 वें मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं।
Source : Agency

पाठको की राय