Friday, October 23rd, 2026

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण

भोपाल

वित्त विभाग द्वारा विकसित आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के संचालन में विभिन्न वि‍भागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा शासकीय सेवकों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिये प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन कोषालय भोपाल प्रदीप ओमकार ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देश पर वल्लभ भवन कोषालय में 17 से 21 अक्टूबर तक आईएफएमआईएस केयर वीक किया जा रहा है। इसमें आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के विभिन्न् मॉड्यूल पे-रोल, ईएसएस, एसएम, पेंशन, आर एंड डी आदि के संचालन में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को मॉड्यूल वार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

 

#अधिकारियों का प्रशिक्षण

Source : Agency

पाठको की राय