Wednesday, October 21st, 2026

आंख में मिर्च पाउडर डाल, बाइक लूट कर भागे बदमाश

 लखनऊ  
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बाइक सवार युवक से बेखौफ बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर डाल कर लूट ली, और भाग निकले, पीड़ित युवक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंच कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सत्यानंद सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह सी 23 / 14 , सेक्टर 6 सुलभ आवास गोमती नगर  में रहते हैं। बाइक संख्या यूपी 70 - सी एफ - 1792  ( अपाची RTR 180 ) से अपने निजी कार्य से  एचसीएल कम्पनी के गेट के सामने से अपोजिट लेन पर, पलासियो मॉल की तरफ जाने वाले रास्ते से गुजर रहा थे, वहां मौजूद एक लड़के द्वारा, जानकारी के लिए रोका, उस लड़के ने टी शर्ट और जींस पहन रखा था, उसने एक कालोनी का पता पूछा,तभी पीछे  से  आए एक युवक ने आंखों  में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह गिर पड़े और जब तक कुछ समझ पाते, वो दोनों मेरी बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

#बाइक लूट कर भागे बदमाश

Source : Agency

पाठको की राय