Tuesday, October 20th, 2026

आ रहा है Jio और Google का सस्ता 5G स्मार्टफोन

नई दिल्ली
रिलायंस जियो (Reliance Jio) का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन आने वाला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) इस फ़ोन को अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इस सस्ते 5G फ़ोन के जरिए जियो 300 मिलियन से अधिक फीचर फ़ोन यूजर्स को लुभाना चाहती है। जियो (Jio) ये फ़ोन गूगल (Google) की पार्टनरशिप के साथ लॉन्च करने वाली है। दरअसल इंटरनेट इस समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, ऐसे में रिलायंस लोगों के लिए सीधे सस्ते 5जी स्मार्टफोन्स के ऑप्शन पर काम कर रही है। 

  मामले से जुड़े परिचित लोगों के मुताबिक आरआईएल इस डिवाइस के आरएंडडी को मई-जून तक पूरा कर सकती है। बता दें कि इस फ़ोन को तकनीकी दिग्गज कंपनी Google के साथ साझेदारी में डेवेलप किया जा रहा है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ़ोन का लॉन्च वित्त वर्ष 21 की दूसरी तिमाही में हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फ़ोन को अपनी एजीएम मीट (AGM Meet) में लॉन्च कर सकती है। क्योंकि रिलायंस पहले भी अपने फीचर फ़ोन की लॉन्चिंग अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में करती आई है। इसके साथ ही एजीएम में, आरआईएल JioBook नाम के एक लैपटॉप को भी पेश कर सकती है। 

 

#5G स्मार्टफोन

Source : Agency

पाठको की राय