Wednesday, October 21st, 2026

असम के आदिवासी बहुल क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे खाद्य मंत्री

रायपुर
प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत तीन दिवसीय असम प्रवास पर बुधवार को रवाना हुए। वे रायपुर से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी पहुंचे। इस तीन दिवसीय प्रवास पर कांग्रेस के पक्ष में सघन चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही वे गुवाहाटी में कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इस समय असम में चुनावी सरगर्मियाँ जोरों पर है, कांग्रेस लगातार वहाँ सघन चुनाव प्रचार कर रही है। इसी सिलसिले में अमरजीत भगत भी वहाँ गये हैं, वे विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को मद्दे नज? रखते हुए कई नई योजनाएँ लागू की हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित करने वाले वनोपजों की संख्या बढ़ाकर 52 कर दी गई है।

 

#असम

Source : Agency

पाठको की राय