असम की जनता चाहती है परिवर्तन, माहौल कांग्रेस के पक्ष में - भूपेश
असम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बूथ संकल्प शिविर और आमसभा कर असम की जनता को लगातार संबोधित कर रहे हैं,उन्होने कहा कि असम की जनता परिवर्तन चाह रही है। माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा के विधानसभा क्षेत्र गोहपुर और एक अन्य जिले में कई सभाएं उन्होने ली,भूपेश को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो दिवसीय असम दौरे में कई कार्यक्रम हुए। असम में जिस तरह से कांग्रेस के कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है, उससे साफ जाहिर है कि असम की जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ संकल्प शिविर में कांग्रेस कार्यकतार्ओं से आव्हान किया कि वे शिविर तक ही सीमित न रहें, बल्कि यहाँ से निकलने के बाद असम को बचाने जिस यात्रा की शुरूआत कांग्रेस ने की है, उसका अंत भाजपा को असम से उखाड़ फेंकने में लगाएँ। उन्होंने कहा, असम के एक-एक कांग्रेस कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि आसन्न चुनाव में राहुल गाँधी जी का हांथ मजबूत करने इसकी शुरूआत असम से करें और जिस तरह से यहाँ के कार्यकतार्ओं में उत्साह देखी जा रही है, निश्चित तौर पर यह परिवर्तन का संकेत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे के दूसरे दिन जिला लखीमपुर में एक बड़ी आमसभा को भी संबोधित किया।

पाठको की राय