Thursday, October 22nd, 2026

अवैध धर्मांतरण केस: UP ATS ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में एटीएस ने अवैध धर्मांतरण रैकेट का खुलासा किया है। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से छह आरोपियों के खिलाफ यूपी एटीएस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इन लोगों के खिलाफ प्राप्त साक्ष्यों से ये साबित हुआ है कि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, महिलाओं व दिव्यांगजनों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराते हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ कोर्ट द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एटीएस द्वारा गिरफ्तार उमर गौतम, जहांगीर आलम, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान, राहुल भोला उर्फ राहुल अहमद, इरफान शेख और सलाउद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 

एटीएस ने आईपीसी की धारा 417, 120 बी, 153ए, 153बी, 295ए, 298 और अवैध धर्म परिवर्तन एक्ट में चार्ज शीट दाखिल की है। एटीएस ने चार्जशीट में कहा है कि इन लोगों द्वारा बड़े स्तर पर श्रंखलाबद्ध तरीको से धर्मांतरण की कार्रवाई की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारत की धार्मिक जनसंख्या संतुलन को पलटकर, आपसी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़कर लोक प्रशांति बाधित करने का काम किया जा रहा है। 

 

#अवैध धर्मांतरण केस

Source : Agency

पाठको की राय