अवैध ई टिकट के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार
दुर्ग
आरपीएफ की टीम ने मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के निर्देश पर हरनाबंधा दुर्ग के एसवी कम्प्यूटर दुकान में अचानक छामापार कार्रवाई की। इस दौरान दुकान संचालक शैलेश चंद्राकर को रेलवे के अवैध ई टिकट के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके पास से कम्प्यूटर सीपीयो और एक मोबाइल को जप्त किया।
आरपीएफ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर एसवी कम्प्यूटर शॉप में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान में कम्प्यूटर से अलग—अलग नाम के 11 टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बने मिले। उसके पास एसआई आॅनलाईन टेक्नोमार्ट प्राइवेट लिमिटेड की एजेंट आईडी है, परन्तु एजेंट आईडी के आड़ में पर्सनल यूजर आईडी एसएचएआईएलयूबीडब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू से टिकट बनाकर अधिक पैसे लेकर व्यावसाय में संलिप्त पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक सीपीयू, एक मोबाइल, ई टिकट 11 प्रति कीमत 5896.60 को जब्त किया गया। सभी टिकटों की यात्रा तिथी पास हो चुकी थी।

पाठको की राय