अलीगढ़ में सड़क पर लगा दिए पाकिस्तान के झंडे वाला पोस्टर
अलीगढ़
अलीगढ़ में शहर के मुख्य मार्ग रामघाट रोड से मीनाक्षी पुल पर उतरते ही दुबे के पड़ाव चौक पर किसी ने पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टर लगा दिए। बाद में पता चला कि ये पोस्टर एक संगठन के सदस्यों ने लगाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में एक मंदिर तोड़ दिया गया है उसके विरोध में ही संगठन के लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं। इस संदर्भ में जब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
Source : Agency

पाठको की राय