Monday, October 19th, 2026

अर्जेंटीना दौरे से टीम की तैयारियों का पता चलेगा- रानी रामपाल

ब्यूनस आयर्स
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में प्रतियोगिताओं के रुकने के लगभग एक साल बाद अर्जेंटीना दौरे से खेल के स्तर के बारे में पता चलेगा। यह महिला टीम अंतरराष्ट्रीय मैचों को फिर से शुरू करने वाली भारत की पहली हॉकी टीम बनेगी, जिसे अर्जेंटीना दौरे पर खेले जाने वाले आठ मैचों के पहले मुकाबले को रविवार को खेलना है।


हॉकी इंडिया से जारी बयान में रानी में कहा, ‘यह दुनिया भर में खेल से जुड़े लोगों के लिए एक अजीब तरह का समय रहा है लेकिन हम जिस चीज से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसे फिर से शुरू करने का एहसास सबसे अच्छा है।’

 

#रानी रामपाल

Source : Agency

पाठको की राय