Monday, October 19th, 2026

अरूण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर निवाड़ी पदस्थ

भोपाल
राज्य शासन द्वारा निवाड़ी जिले के कलेक्टर की नई पदस्थापना कर दी गई है। अरूण कुमार विश्वकर्मा को कलेक्टर निवाड़ी पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार महोत्सव में गंभीर शिकायतों के चलते निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर को हटाने के निर्देश दिये थे। भटनागर की नवीन पदस्थापना उप सचिव मध्यप्रदेश शासन की गई है।

 

 

#कलेक्टर निवाड़ी पदस्थ

Source : Agency

पाठको की राय