Tuesday, October 20th, 2026

अमित शाह 18 सितंबर को जबलपुर आएंगे

जबलपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 18 सितंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जबलपुर (Jabalpur) आने वाले हैं। लिहाजा इसके लिए पुलिस प्रशासन केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा (Security) के लिए सख्त और अवैध किला तैयार करने में जुट गया हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह के जबलपुर आगमन से पहले सुरक्षा की व्यापक तैयारी पूरी कर ली जाएगी। बता दें अमित शाह अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


आपको बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम से 2 दिन पहले ही उनके कमांडो दिल्ली से शहर आ जाएंगे। यह कमांडो कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। मंत्री के आगमन पर जबलपुर शहर के मार्ग को डायवर्ट भी किया जाएगा। इसके अलावा 2 दिन पहले से ही पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाएगी। बता दें केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिले के 2000 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात होंगे वहीं पुलिस मुख्यालय से 1500 पुलिस अधिकारी और जवान जबलपुर आएंगे। इसकी के साथ उनकी सुरक्षा में 22 से अधिक कमांडो होंगे तैनात। कारकेट के साथ 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान साथ रहेंगे। गृह मंत्री के लिये एक बुलेटप्रूफ वाहन लाया जाएगा। इसी के साथ कार्यक्रम में सुरक्षा दृष्टि से एक जैमर वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, और एक जेल वाहन भी लाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में पुलिस, लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो, जिला विशेष शाखा, एसटीएफ और एटीएस जैसी मुख्य एजेंसिया सुरक्षा के लिये शामिल रहेंगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय