अमित शाह से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस के G-23नेताओं से मिल सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह
नई दिल्ली
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज-कल में कांग्रेस के जी-23 नेताओं से मिल सकते हैं। कांग्रेस के जी-23 में वैसे नेता शामिल हैं, जिन्होंने पत्र लिखकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के प्रति नाराजगी जताई थी। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर ये बात सामने नहीं आई है कि अमरिंदर सिंह किस दिन कांग्रेस के जी-23 नेताओं से मुलाकात करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते बुधवार (29 सितंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात की थी।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के जी-23 नेताओं से मिल सकते हैं। बुधवार को दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि अब भी ये सवाल बना हुआ है कि क्या वह अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होंगे।

पाठको की राय