अमित जोगी का बड़ा आरोप,किसान आत्महत्या मामले में अधिकारियों को बताया दोषी
रायपुर
जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने शनिवार को पीसी करते हुए कोंडागांव में एक किसान द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में खुलासा करते हुए सीधे इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहाराया है। दरअसल रकबा कम होने से किसान दुखी था।
अमित जोगी ने कोंडागांव के किसान की हुई मौत के मामले में एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गरीब आदिवासी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। स्थानीय पटवारी की लापरवाही के कारण किसान के खेती का रकबा कम हो गया। आत्महत्या करने से पहले किसान धनीराम मरकाम हर अधिकारी के दरवाजे तक पहुंचा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जोगी ने यह भी बताया कि मृतक पर काफी बड़े कर्ज का बोझ भी था। जोगी ने बताया कि पुराने टोकन को निरस्त कर 100 क्विंटल धान खरीदने के लिए टोकन जारी किया गया। तब जब उसकी मौत हो गई थी। मामला अति गंभीर है सरकार इस पर संज्ञान लें,इसे वे विधानसभा तक पार्टी की ओर से पहुंचायेंगे। मृतक की दोनो पुत्रियों को नौकरी दिया जाना चाहिए। अमित जोगी ने एक लाख की सहायता राशि धनीराम के परिवार को देने की घोषणा की है।

पाठको की राय