Tuesday, October 20th, 2026

अभी तक नहीं ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज? सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

लखनऊ
प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि कोविड टीके की पहली डोज न लेने वालों की सूची बनाई जाए। जिनकी दूसरा टीका लगवाने की अवधि निकल चुकी है, उनकी अलग लिस्ट तैयार की जाए। सीएम ने कोविड टीकाकरण अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है। अभी तक टीके की 14 करोड़ 67 लाख डोज लग चुकी हैं। इनमें पहला डोज लेने वाले 10 करोड़ 46 लाख हैं, जबकि चार करोड़ 13 लाख ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी है। सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण रफ्तार और तेज करने की जरूरत है। इसके लिए ठोस रणनीति बनाएं। घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें और दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों से संपर्क कर टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।
 

प्रदेश में जीका संक्रमण के मामले घटे हैं। अब कुल जीका संक्रमित मरीज 43 हैं, जबकि 103 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग-ट्रेसिंग और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

#कोरोना वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय