Wednesday, October 21st, 2026

अब नए बिजली कानून के खिलाफ ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा 

 नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद में विचार के लिए लाए गए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर इसे जनविरोधी बताया है और कहा है कि इससे बिजली महंगी हो जाएगी और दाम बढ़ाकर कंपनियां मुनाफा कमाएंगी। ममता ने लिखा, ''यह सुनकर हैरान हूं कि केंद्र हमारी आपत्तियों पर विचार किए बिना जनविरोधी विधेयक फिर से ला रहा है।''

विधेयक पर आगे ना बढ़ने की अपील करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि इस विषय पर पहले पारदर्शी तरीके से बातचीत होनी चाहिए और राज्यों से विचार-विमर्श किया जाए। ममता बनर्जी ने इसे देश के संघीय ढांचे के खिलाफ बताया। साथ ही यह भी कहा कि इससे सर्विस प्रोवाइडर्स टैरिफ बढ़ाएंगे और बिजली महंगी हो जाएगी। ममता बनर्जी ने लिखा, ''मैं यह पत्र संसद में केंद्र सरकार की ओर से निंदनीय इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 रखे जाने पर विरोध जताने के लिए लिख रही हूं। इसे पिछले साल पास किए जाने को प्रस्तुत किया गया था, लेकिन हम में से कई के द्वारा इसके जनविरोधी पक्षों को सामने लाया गया था, जून 12, 2020 को मैंने एक लेटर लिखकर इस बिल की कमियों के बारे में आपको बताया था।''

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय