Tuesday, October 20th, 2026

अब 10 फरवरी से अंतरजनपदीय तबादले वाले शिक्षकों का विद्यालय आवंटन  

 प्रयागराज  
यूपी के परिषदीय विद्यालयों में अंतर्जनपदीय तबादले वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने, नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करने और विद्यालय आवंटन की समय सीमा में वृद्धि कर दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से बुधवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
हरदोई समेत कुछ जिलों के बीएसए ने समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। पूर्व में 5 फरवरी को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन होना था जॉब 10 से 12 फरवरी तक किया जाएगा। शिक्षकों को 6 फरवरी को अपने जनपद से कार्यमुक्त किया जाएगा और स्थानांतरित जनपद में 9 फरवरी को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
 

 

#अंतरजनपदीय तबादले

Source : Agency

पाठको की राय