Wednesday, October 21st, 2026

अब सुंदलाल पटवा के नाम पर राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, केन्द्र से मिलता है अनुदान

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय अभिशासन तथा नगर प्रबंध संस्थान का नाम अब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के नाम पर होगा। इस संस्थान में देशभर के नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों को प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस संस्थान की स्थापना 12 फरवरी 2013 में कैबिनेट आदेश के जरिए की गई थी। इस संस्थान का पंजीयन मध्यप्रदेश सोसायटी अधिनियम के अधीन सितंबर 2013 को किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभाग की बैठक के दौरान इस संस्थान का नाम किसी महापुरुष के नाम पर करने की इच्छा जताई थी। चूंकि यह राष्टÑीय स्तर का संस्थान है और यहां देशभर से नगरीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी प्रबंधन की ट्रेनिंग लेने आते है।  अब नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संस्थान का नाम सुंदरलाल पटवा राष्टÑीय नगर प्रबंध संस्थान करने का निर्णय लिया है। इस नाम के अनुरुप संस्थान के पंजीयन, संस्थान की नियमावली और अन्य दस्तावेजों में भी नाम परिवर्तित करने की कार्यवाही की जाएगी।

इस संस्थान के लिए केन्द्र सरकार से अनुदान मिलता है। इस राशि से देशभर के नगरीय निकायों के अफसरों को कुशल प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण, सड़कों के निर्माण, सीवरेज और जलप्रदाय लाइनों की स्थापना सहित कई तरह के काम किए जाते है। अब देशभर से आने वाले अफसर इसे सुंदरलाल पटवा संस्थान के नाम से जानेंगे।

 

#सुंदलाल पटवा#राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान

Source : Agency

पाठको की राय