Thursday, October 22nd, 2026

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद नबी को टीम का नया कप्तान बनाया गया

 नई दिल्ली 
अफगानिस्तान में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूरे देश में तालिबानियों के कब्जे के बाद इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने गुरुवार को एक नई समस्या पैदा हो गई, जब टीम के कप्तान और अहम सदस्य राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जैसे ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम चुनी, वैसे ही राशिद ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आनन-फानन में मोहम्मद नबी को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
 
अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को भी शामिल किया गया है। शहजाद पिछले तीन साल से आपसी विवाद के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। इसके अलावा इस टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को ही चुना गया है, जो पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा रहे हैं।
  
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'कप्तान और देश के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार रखता हूं। चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है, जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है। मैं अफगानिस्तान टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं। अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है।' 

 

#अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय