Tuesday, October 20th, 2026

अपने रोल के लिए अगले 50 दिन तक अंडरग्राउंड रहेंगे मनोज बाजपेयी


एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म के किरदार में ढलने के लिए कई दिनों तक अंडरग्राउंड रहने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में मनोज का किरदार काफी कठिन है और इस रोल में आने के लिए मनोज अगले 50 दिनों तक अंडरग्राउंड रहेंगे और किसी से कोई संपर्क नहीं रखेंगे। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का निर्देशन कनु बहल करेंगे। रंगमंच, सीरियल, फिल्में और वेब सीरिज कर लेने के बाद मनोज बाजपेयी अब एक नए अवतार में नजर आएंगे। वे मंगलवार से डिस्कवरी ऐप और चैनल पर डॉक्युमेंट्री ‘सीक्रेट्स आॅफ सिनौली- डिस्कवरी आॅफ द सेंचुरी’ में एंकरिंग करते दिखाई देंगे। इसे डायरेक्टर नीरज पांडे के बैनर तले बनाया गया है।

एंकिरंग भी बड़ा ही प्यारा काम है
मनोज बाजपेयी ने अपनी इस नई पारी के बारे में बताया, एंकिरंग भी बड़ा प्यारा काम है। साथ ही यहां हम 4000 साल पुरानी कहानी बता रहे हैं, जब भारत सोने की चिड़िया थी। मुझे हिस्ट्री में दिलचस्पी रही है। मेरा ग्रैजुएशन भी हिस्ट्री में ही था। फिर इसे नीरज पांडे बना रहे थे तो उन्हें मना नहीं कर सकता था। वह मुझे अपने किसी भी प्रोजेक्ट में किनारे में भी कहीं खड़े रहने को भी कह दें तो वो भी मैं करने को तैयार हूं। नीरज पांडे के साथ मेरा रिश्ता ही कुछ ऐसा है। मेरे करियर में एक पांच साल का फेज था, जहां मुझे काम नहीं मिल रहा था। उस दौर में उनसे मेरे संबंध बने थे। यह डॉक्युमेंट्री भी कमाल की है, जो अंग्रेजों की कई थ्योरीज का पदार्फाश करती है। मनोज ने कहा, "एंकरिंग में मुझे बेयर ग्रिल्स काफी रोचक लगते हैं। हालांकि मैं उनकी तरह करतब नहीं कर सकता। मुझे तो ऊंचाई से नीचे देखने में भी डर लगता है। हिस्टॉरिकल जॉनर की फिल्मों में इन दिनों काफी काम हो रहा है। मेरी ख्वाहिश है कि मौका मिलने पर मैं सम्राट अशोक का रोल प्ले करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि कोई अभी ही आॅफर कर दे, वरना बूढ़ा अशोक प्ले करना होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय