Tuesday, October 20th, 2026

अपनी मांगों को लेकर लाखों कर्मचारी 22 दिसंबर को हड़ताल पर, चिनार पार्क में करेंगे धरना प्रदर्शन

भोपाल
 प्रदेशभर के शासकीय विभागों में कार्यरत लाखों अनियमित कर्मचारी स्थाई कर्मी अपनी 6 सूत्री मांगों के समर्थन में 22 दिसंबर 2022 को 1 दिन का अवकाश लेकर विधानसभा सत्र के दौरान हड़ताल पर रहेंगे तथा पूरे प्रदेश के कोने-कोने से भोपाल पहुंचकर भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित चिनार पार्क में एकत्रित होकर विशाल धरना देंगे और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार शासकीय शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद भी नियमित नहीं कर रही है बल्कि अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के अधिकारों का हनन करके वर्तमान में शासकीय विभाग को रिक्त पदों पर सीधी भर्ती कर रही है।

 

#धरना प्रदर्शन

Source : Agency

पाठको की राय