Tuesday, October 20th, 2026

अनुराग के इलाज में की जाएगी हरसंभव मदद - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज हमीदिया अस्पताल पहुंच कर अनुराग श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अनुराग सिर में गंभीर चोट के कारण कोमा में पहुंच गए थे। निजी अस्पतालों में उपचार के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को बताया कि अनुराग की हालत में अब सुधार हो रहा है।

पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव के भाई अनुराग के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी उन्हें देखने रविवार सुबह हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर से मिलकर अनुराग की सेहत की जानकारी ली और उनके परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। अनुराग के उपचार में हरसंभव मदद की जाएगी।

 

#स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Source : Agency

पाठको की राय