Wednesday, October 21st, 2026

अनुपमा की समझदारी से होगा काव्या का सारा प्लान फेल, किंजल को भी होगा अपने किये पर पछतावा

 नई दिल्ली 
टेलीविजन शो 'अनुपमा' की कहानी में एक तरफ जहां लव ट्राएंगल बना हुआ है, वहीं अब दूसरी तरफ सास-बहू का ड्रामा भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या (मदालशा शर्मा) अनुपमा को नीचा दिखाने के लिए उससे अपना पैर दबवाती है, फिर अनुपमा की बहू किंजल (निधि शाह) को उसके खिलाफ खड़ा कर अपने प्लान में सफल हो जाती हैं लेकिन आने वाले एपिसोड में अनुपमा की समझदारी से एक बार फिर काव्या मात खा जाती दिखेगी और शाह परिवार फिर टूटने से बच गया। आने वाला एपिसोड काफी दिलचप्स और इमोशन से भरा है। क्योंकि अनुपमा अपनी बहू का बदला रूप देखकर थोड़ी हैरान और परेशान देखने वाली हैं। लेकिन वह अपने इमोशन पर कंट्रोल कर फिर शाह परिवार को टूटने से बचा लेगी। 

 

#अनुपमा

Source : Agency

पाठको की राय