Monday, October 19th, 2026

अनन्या पांडे नजर आईं सनफ्लॉवर बिकिनी में 

 
नई दिल्ली 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने नए साल का जश्न मालदीव में मनाया है. बीते कुछ वक्त से वो अपने खाली-पीली को-स्टार ईशान खट्टर के साथ मालदीव में वैकेशन सेलिब्रेट कर रही हैं. अनन्या ने न्यू ईयर पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करते हुए फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. फोटोज में अनन्या बिकिनी पहनकर समंदर से बाहर आती नजर आ रही हैं.
 
अनन्या ने सनफ्लॉवर पैटर्न वाली बिकिनी पहनी है और डिजाइनर चश्मा लगाया हुआ है. तस्वीरें शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा,  फोटो को कुछ ही घंटे में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने अनन्या के लुक की तारीफें की हैं. मालूम हो कि अनन्या पांडे अभी शकुल बत्रा के एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.
 
ईशान और अनन्या दोनों ही मालदीव की अपनी वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं. फैन्स को फिल्म खाली-पीली में दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी. हाल ही अनन्या ने अपनी एक कमाल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि 2020 शुक्रिया हमें बहुत सारे लेसन्स और प्यार देने के लिए." बता दें कि अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी.

 

#सनफ्लॉवर बिकिनी

Source : Agency

पाठको की राय