Tuesday, October 20th, 2026

अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर मालामाल करने के बाद कर रहा कंगाल

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप (Adani group) की खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर (Adani wilmar) अपने निवेशकों को मालामाल करने के बाद अब कंगाल करने लगा है। आज यानी गुरुवार को  एनएसई पर अडानी विल्मर के शेयर 5 फीसद के लोअर सर्किट पर हैं।

आज अडानी विल्मर का शेयर प्राइस 680.20 रुपये परआ गया है। बता दें कंपनी को मार्च तिमाही में तगड़ा नुकसान हुआ है। इससे निराश निवेशक मुनाफा वसूली करके निकल रहे हैं। जिन्होंने एक हफ्ते पहले इसमें निवेश किया होगा उन्हें करीब 16 फीसद का नुकसान हुआ है।
 
बता दें कमजोर लिस्टिंग बावजूद अडानी विल्मर का के शेयर लगातार राकेट बनकर भाग रहे थे। अब गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यह स्टॉक 227 रुपये से 878 रुपये तक पहुंच गया था। अब यह ऑल टाइम हाई से करीब 162 रुपये प्रति शेयर नीचे आ चुका है।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग और महंगाई की वजह से खाद्य तेल की सप्लाई और डिमांड पर असर पड़ा है। इस वजह से अडानी विल्मर के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। अडानी विल्मर, खाद्य तेल मार्केट की लीडिंग कंपनी है। इसका मशहूर ब्रांड फॉर्च्यून है। फरवरी में अपनी लिस्टिंग के बाद से अडानी विल्मर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।

 

 

#अडानी ग्रुप

Source : Agency

पाठको की राय