अक्षय कुमार ने सलमान-शाहरुख को किया पस्त, फीस के साथ-साथ बढ़ी ब्रांड वैल्यू भी
भारतीय सितारों के ब्रांड वैल्यू की लिस्ट हाल ही में पेश की गई है. लगातार चौथी बार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 237.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ साल 2020 में भी सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे हैं। ब्रांड मूल्यांकन को पेश करने वाली कंपनी डफ एंड फेल्प्स ने एक लिस्ट हाल ही में जारी की है. इस लिस्ट में 2020 के टॉप 10 मूल्यवान सेलिब्रिटी को शामिल किया गया है. खास बात ये है कि क्रिकेटर विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर ही रहे हैं. लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्ट तक को शामिल किया गया है. सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन के 2020 के अनुसार इस लिस्ट में दो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी जगह मिली है. वहीं, अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 13.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 118.9 मिलियन डॉलर रही है इसके साथ ही अक्षय दूसरे स्थार पर रहे हैं. जब रणवीर सिंह की बात करें तो 102.9 मिलियन डॉलर के साथ एक्टर ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. 51.1 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर विराजमान हैं. जबकि दीपिका पादुकोण को 50.4 मिलियन डॉलर के वैल्यू के साथ पांचवा स्थान मिला है. दीपिका के तुरंत बाद आलिया भट्ट को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. 48 मिलियन डॉलर के साथ एक्ट्रेस को छठी सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी माना गया है. लागातार एक से एक नायाब फिल्में देने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस लिस्ट में आलिया के साथ छठा नंबर ही शेयर किया है. जबकि 2019 में आयुष्मान 10वें नंबर पर थे यानि कि इस बार एक्टर की लिस्ट में उछाल हुआ है. दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान 45 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस साल लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंचे हैं.जबकि 2019 में उनको छठा नंबर मिला था. ऋतिक रोशन की बात की जाए तो इस साल टॉप 10 में एंट्री पा ली है. एक्टर की ब्राण्ड वैल्यू 39.4 मिलियन डॉलर है.

पाठको की राय