Tuesday, October 20th, 2026

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में विक्रम सोलर का बड़ा कदम, छग में किया प्रवेश

कोरबा
ऊर्जा उत्पादक कंपनी विक्रम सोलर ने कोलकाता के बाद अब सीधे एक्सप्रेस ट्रेडकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एक्सप्रेस ट्रेडकॉम) के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की ओर रुख करते हुए यहां पर खुदरा व्यवसाय में प्रवेश कर लिया। छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने का मकसद खुदरा नेटवर्क को बढ़ावा देना है।

विक्रम सोलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी साईबाबा वुटुकुरी ने बताया कि  विक्रम सोलर को 2006 में ज्ञानेश चौधरी द्वारा विक्रम ग्रुप की कंपनियों के एक पार्ट के रूप में स्थापित किया गया था। विक्रम सोलर की स्थापना सोलर पैनलों, सोलर पावर प्लांट के निमार्ता के रूप में की गई थी। अब विक्रम ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद, और निर्माण) प्रबंधन में भी प्रवेश कर चुके है और इसी के तहत छत्तीसगढ़ में खुदरा वितरण नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए एक्सप्रेस ट्रेडकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एक्सप्रेस ट्रेडकॉम) के साथ समझौता करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया। एक्सप्रेस ट्रेडकॉम विद्युत खण्ड में विशाल ग्राहक आधार के साथ विद्युत उत्पादों के प्रमुख वितरकों में से एक है। कंपनी वित्त वर्ष 2020-2021 के अंत तक अपनी वर्तमान खुदरा उपस्थिति का विस्तार लगभग 300+ शहरों में करना चाहती है।

वुटुकुरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर विक्रम सोलर नया रायपुर में विकसित हो रहे स्मार्ट सिटी और अन्य परियोजनाओं के तहत बन रहे आवासीय सेक्टरों के साथ - साथ वाणिज्यिक इकाइयों में अधिक सौर ऊर्जा अपनाने के लिए कार्य करेंगी। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा संयंत्र के स्थापित होने से बिजली की लागत कमी आएगी और इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं को होगा।

 

#अक्षय ऊर्जा#विक्रम सोलर

Source : Agency

पाठको की राय