Tuesday, October 20th, 2026

अंडरवर्ल्ड में शूटर के तौर पर जाना जाता था गिरधारी, दोनों हाथ से फायरिंग करने में था माहिर 

 लखनऊ                                                                                                           
वाराणसी का रहने वाला गिरधारी अंडरवर्ल्ड में शातिर शूटर के तौर पर जाना जाता था। वह दोनों हाथों से असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने में माहिर था और उसका निशाना कभी नहीं चूकता था। 16 साल पहले उसने पहली हत्या की थी। इसके बाद ही अपराध जगत में उसका दबदबा बढ़ता गया। यूपी के 12 जिलों में गिरधारी के खिलाफ 22 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2019 में 30 दिसम्बर को गिरधारी ने वाराणसी की सदर तहसील परिसर में ठेकेदार नीतेश सिंह को दिनदहाड़े मार डाला था। इसमें वाराणसी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया था। गिरधारी इतना बेखौफ था कि इनाम घोषित होने के बाद वह लखनऊ में अलकनंदा अपार्टमेंट में रहकर प्रापर्टी डीलिंग करता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। यही रहते हुए उसने इसी साल छह जनवरी को अजीत सिंह की हत्या कर दी। गिरधारी के कई सफेदपोशों से सम्बन्ध रहे हैं।

 

#अंडरवर्ल्ड में शूटर के तौर

Source : Agency

पाठको की राय