Wednesday, October 21st, 2026

 BJP विधायक को जेडीयू MLA से जान का खतरा 

भागलपुर                                                          
बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से जान-माल का खतरा होने की शिकायत करते हुए पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आईजी (सुरक्षा) को पत्र लिखा है। उनके पत्र पर पुलिस मुख्यालय से डीआईजी (सुरक्षा) ने भागलपुर डीआईजी से जांच कर उचित कार्रवाई को कहा है। भागलपुर डीआईजी ने नवगछिया एसपी से मामले की जांच कर बिहपुर विधायक की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि पिछले दिनों बिहपुर और गोपालपुर विधायक के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।  

पुलिस मुख्यालय को भेजे पत्र में इंजीनियर शैलेंद्र ने लिखा है कि गोपालपुर विधायक आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनपर गोपालपुर और बरारी थाना में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न करने का केस दर्ज है। उन्होंने लिखा है कि गोपालपुर विधायक ने कॉल कर उन्हें धमकी दी कि वह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहें और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भाजपा का कार्यलय है, वहां प्रवेश नहीं करें। बिहपुर विधायक का कहना है कि वह अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कहीं भी जा सकते हैं पर गोपालपुर विधायक ने उन्हें अपने क्षेत्र में नहीं आने की जेडीयू MLA धमकी दी जो उनके बढ़े मनोबल का परिचायक है।

 

#जेडीयू MLA

Source : Agency

पाठको की राय