Friday, October 23rd, 2026

 हर्ष फायरिंग में पांच मासूमों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर

संतकबीरनगर
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गुरुवार की रात बरही कार्यक्रम के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग में पांच मासूम बच्चों को गोली लग गई। गोली लगते ही खुशी के माहौल में मातम छा गया। अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को आनन-फानन में लेकर सीएचसी हैंसर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

अशरफपुर गांव निवासी रामचन्द्र पुत्र लहरी के घर गुरुवार को बरही कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ लोग लाइसेंसी असलहा लेकर पहुंचे थे। रात करीब दस बजे उक्त लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पांच मासूम बच्चों को गोली लग गई।गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

# हर्ष फायरिंग

Source : Agency

पाठको की राय