Wednesday, October 21st, 2026

 वडोदरा नगरपालिका की 88 सीटों समेत 34 जिला पंचायत और 168 तालुका पंचायत सीटों पर मतदान जारी

अहमदाबाद
गुजरात के वडोदरा जिले की तीन नगरपालिकाओं की 88 सीटों के साथ-साथ 34 जिला पंचायत सीटों और 168 तालुका पंचायत सीटों के लिए के लिए मतदान जारी है। 
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज मतदान हो रहा है। आज नगरपालिका, जिला और तालुका पंचायतों के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसके लिए लोगों की सुबह से ही लाइन लगी हुई है। आज गुजरात में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों एवं 231 तालुक पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। कुल 8473 सीटों के लिए मतदान होना है, इनमें नगरपालिकाओं में 2720 सीटें, जिला पंचायतों में 980 सीटें और तालुक पंचायतों में 4773 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों के लिए 36,008 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन सीटों पर 3.04 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुई बड़ी संख्या में पुलिस, सीएपीएफ और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।

 

#मतदान जारी

Source : Agency

पाठको की राय