मुंबई पुलिस के DCP ने अर्नब गोस्वामी पर दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
नई दिल्ली
अब मुंबई पुलिस के डीसीपी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की कवरेज को लेकर उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस अधिकारी ने अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी, और रिपब्लिक भारत के जनक ARG Outlier मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी ने है कि कहा कि अर्नब गोस्वामी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 की मौत की जांच के प्रसारण और अपनी ट्विटर पोस्ट में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।मंगलवार को मुकदमा अदालत में दायर किया गया और बुधवार को उसे पब्लिक कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि की सजा) और धारा 501 (मानहानि करने के लिए छपाई या उत्कीर्णन मामले) के तहत मुकदमा चलाने की मांग की। उन्होंने मानहानि के मुआवजे की मांग की है। रिपब्लिक टीवी के कानूनी सलाहकार ने कहा मुकदमा दायर करने वाले अधिकारनी ने फेक ट्विटर अकाउंट का हवाला दिया है जिसे अर्नब गोस्वामी के नाम से बनाया गया था और उन्होंने कहा कि पूरी पक्रिया का पालन करते हुए वह कानूनी जवाब देंगे।

पाठको की राय