ममता बनर्जी ने बनाई भाजपा को परास्त करने के लिए खास रणनीति
पश्चिम बंगाल
बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा। वहीं चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भापजा को परास्त करने के लिए एक्शन में आ चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में चुनावों की तरीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कर दी है।भाजपा को पटकनी देने के लिए बंगाल की ममता दीदी ने खास चुनावी रणनीति बनाई हैं और बीजेपी को रोकने के लिए विशेष प्लानिंग की है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनावों से संबंधित बातचीत, बैठकें करने के लिए एक विशेष एक्शन कमेटी गठित की है। जिसमें ममता बनर्जी के खास टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, अभिषेक बनर्जी समेत अन्य 11 लोग शामिल हैं। टीएमसी ने चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही शुक्रवार को चुनावों की तारीखों की घोषणा की वैसे ही टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की मीटिंग की और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गयी।
टीएमसी की कोर कमेटी की बैठक के बाद ही तृणमूल कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल पार्थ चटर्जी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने इलेक्शन कमेटी का गठन किया है। चुनावों की तारीखों को लेकर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल बता दें शुक्रवार को चुनाव आयोग के द्वारा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद ही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर जमकर हमलावर हो गई।टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने भापजा के हिसाब से चुनावों की तरीखों की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगागकि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के दौरे के मुताबिग चुनावी तरीखें निर्धारित की गई हैं। ममता ने कहा भाजपा ने जो कहा है क्या चुनाव आयोग ने वही किया है? राज्य के एक ही जिले में दो-तीन चरणों में चुनाव क्यों कराये जा रहे हैं? इतना ही नहीं अन्य विपक्षी पार्टियों ने चुनावों की तारीखों में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

पाठको की राय