Wednesday, October 21st, 2026

 ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, फ्री कोरोना वैक्सीन के लिए मांगी मदद

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन की खरीद को लेकर मदद मांगी है। ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा कि पीएम मोदी कोविड-19 टीकों की खरीद में मदद करें जिससे राज्य के लोगों को वैक्सीनेशन मुफ्त में किया जा सके। ममता लगातार केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन खरीद में मदद की अपील कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से अपील करते हुए लिखा कि, पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए टीका खरीदना चाहती है। मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि टीकों की खरीद में हमारी मदद करें जिससे की राज्य के लोगों को मुफ्त में यह वैक्सीन दिया जाए। ममता ने चुनावी ड्यूटियों का हवाला देते हुए लिखा कि, वह राज्य सरकार के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन देना चाहती हैं, जिससे चुनावी ड्यूटी को आसानी से निभा सकें।

 

# ममता बनर्जी ने पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय