Sunday, October 25th, 2026

 मदरसों में दी जाती है गुमराह करने की शिक्षा, जेडीयू ने किया पलटवार: बीजेपी 

 पटना 
बांका व दरभंगा ब्लास्ट के मुद्दे पर भाजपा-जदयू के स्टैंड अलग-अलग हैं। राज्य सरकार में सहयोगी दोनों दलों के नेता इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। जदयू किसी एक घटना को संप्रदाय विशेष से जोड़ने के खिलाफ है तो भाजपा दोनों घटनाओं को धार्मिक पूर्वाग्रह से जोड़कर देख रही है। 
 
भाजपा सांसद अजय निषाद द्वारा मदरसा को लेकर बयान पर वरिष्ठ जदयू नेताओं ने आपत्ति जतायी है। जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर किसी को धर्म की पढ़ाई करने की आजादी है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान गैर संवैधानिक है। 

मदरसों की पढ़ाई को दूसरी नजर से नहीं देखना चाहिए। बांका की घटना की बाबत कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। वहीं, भाजपा सांसद के बयान को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल पर जदयू विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि जिन्होंने कभी मदरसा देखा नहीं, मदरसे का इतिहास पढ़ा नहीं हो, वह क्या जाने कि वहां क्या पढ़ाई की जाती है। 

 

#बीजेपी 

Source : Agency

पाठको की राय