Monday, October 19th, 2026

 बजट पेश करने संसद पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश होगा बजट 

 नई दिल्ली 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगतार तीसरा बजट पेश करेंगी। संसद में करीब 11 बजे यह बजट पेश होगा, उससे ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक होगी। मोदी सरकार आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से सुस्त पड़े अर्थव्यवस्था को निर्मला सीतारमण आज आर्थिक टीका देंगी। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी मिलेगी। 

साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट होने वाला है। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है। इसमें व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिये उदार आवंटन, औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिये नियमों को आसान किये जाने की उम्मीद की जा रही है।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है।इस बार बही खाता नहीं बल्कि टैब के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुकी हैं।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय से निकले। इस दौरान उनके हाथ में एक छोटा सा फाइल टाइप का बैग दिखा, जिसमें टैब है। इस साल पेपर लेस बजट पेश होगा।

 

# बजट

Source : Agency

पाठको की राय