Friday, October 23rd, 2026

 बच्‍ची को पड़ोसी ने टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया, मोबाइल पर दिखाई ब्‍लू फिल्‍म, केस

 गोरखपुर 
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को पड़ोस के युवक ने छह साल की बच्ची को कमरे में बन्द कर उसे अश्लील सामग्री दिखाने के साथ ही उसके साथ छेड़खानी कर दी। मामला प्रकाश में आने के बाद बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की छह साल की बच्ची शनिवार की शाम पांच बजे के करीब अपने घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस का एक युवक बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर कमरे में ले जाकर बन्द कर दिया और मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची जब घर आई तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय