जेपी नड्डा आज मंत्रिमंडल के साथ करेंगे बैठक
लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तर प्रदेश में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। वह चुनावी वर्ष के मद्देनजर मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। वहीं सांगठनिक बैठकें कर पंचायत चुनाव और मिशन-2022 के लिए रणनीति तय करेंगे। सांसदों व विधायकों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
जेपी नड्डा कल गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया भी उनके स्वागत में मौजूद रहेंगे। शाम 4:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। वे प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही बैठक करेंगे। रात 9:00 बजे वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करेंगे।

पाठको की राय