Monday, October 19th, 2026

 गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा

श्रीनगर
 कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के. पोल ने घाटी के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है, उन्होंने अगले महीने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को एक समीक्षा बैठक की। पोल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य स्थल श्रीनगर में एस. के. क्रिकेट स्टेडियम होगा, उन्होंने सभी विभागों से आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है।

संभागीय आयुक्त ने आयोजन के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ व्यापक और सक्रिय भूमिका निभाने का भी निर्देश दिया।

 

#राष्ट्रीय ध्वज

Source : Agency

पाठको की राय