Tuesday, October 20th, 2026

 खास होगा MP का भी बजट, आप भी भेज सकते हैं सुझाव

भोपाल
 मध्यप्रदेश के बजट के लिए अभी तक आए सुझावों में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने उनका सामूहिक बीमा कराने, सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बजट बढ़ाने का सुझाव दिया है. वहीं कई किसानों ने कीटनाशकों, खाद पर से जीएसटी खत्म करने का सुझाव दिया है. किसानों ने सरकार से बजट में अनुदान कृषि पंप योजना फिर से शुरू करने की मांग की है. बजट को लेकर सबसे ज्यादा सुझाव स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की तरफ से आए हैं. इसमें जहां कर्मचारियों ने वेतन में बढ़ोत्तरी, संविदा के पदों को नियमित करने की मांग की है, वहीं स्टूडेंट्स ने पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने और रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी की मांग की है.

 

 

#MP का भी बजट

Source : Agency

पाठको की राय