क्रिकेटर के ट्वीट से नहीं हो सकती भरपाई: शशि थरूर
नई दिल्ली
किसान आंदोलन को लेकर रिहाना जैसी कुछ विदेशी हस्तियों ने जैसे ही प्रतिक्रिया दी कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर जैसी हस्तियों ने एकजुटता दिखाते करारा जवाब दिया है। उन्होंने यह संदेश देने कि कोशिश की है कि यह हमारा आंतरिक मामला है। हम इसे सुलझा लेंगे। हालांकि कांग्रेस नेता शशि थरूर को यह नहीं भाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लिए यह शर्मनाक है।
शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय हस्तियों को विदेशी हस्तियों के बयान पर प्रतिक्रिया देना शर्मनाक है। भारत की वैश्विक छवि को भारत सरकार की उदासीनता और अलोकतांत्रिक व्यवहार से होने वाले नुकसान की भरपाई क्रिकेटर के ट्वीट से नहीं हो सकती।' साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और किसानों के साथ चर्चा करे। थरूर ने कहा कि इसका हल तभी निकलेगा।

पाठको की राय