Tuesday, October 20th, 2026

 कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हड़कंप: ब्रिटेन में फिर से लगा लॉकडाउन 

 ब्रिटेन 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर को फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन  ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया स्टे-ऑन-होम लॉकडाउन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन से कोरोना के तेजी से हो रहे संक्रमण को रोका जा सकता है। जॉनसन ने टीवी पर ये सूचना जारी करते हुए कहा, "आने वाला सप्ताह अभी और भी कठिन होगा, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम कोविड के खिलाफ इस के अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं।"
 
पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, "हम अपने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। हमने संयुक्त शेष यूरोप की तुलना में ब्रिटेन में अधिक लोगों का टीकाकरण किया है।" लॉकडाउन का ऐलान करते वक्त पीएम बोरिस जॉनसन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मंगलवार से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी, ऑनलाइन ही चलेंगे।

ब्रिटने में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही अब लोगों का घरों से बाहर निकलना अब बिल्कुल ही बंद हो जाएगा। लोगों को बस जरूरी सामान के लिए घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को देर रात देश को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से देश में कोरोना के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं ये साफ हो गया है कि हमें और भी ज्यादा कड़ाई से कोविड-19 के नियमों के पालन की जरूरत है। हमें कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

 

#लॉकडाउन 

Source : Agency

पाठको की राय