Tuesday, October 20th, 2026

 कोरोना के खिलाफ लगातार निर्णायक कदम उठाए, भारत की तारीफ: WHO प्रमुख

 
जेनेवा। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस ने भारत की तारीफ की है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को और तेज करते हुए सरकार ने दो वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग भी किया है। जिसमें टेड्रोस ने कहा है कि 'भारत ने लगातार कोविड-19 महामारी को समाप्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाना जारी रखा है। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन के निर्माता के तौर पर देश काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

अगर हम साथ मिलकर काम करते हैं, तो हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन का इस्तेमाल हर जगह कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा सके।' आपको बता दें इससे पहले भी डब्लूएचओ भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुका है। जब भारत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, तब भी ट्रेड्रोस अधानोम ने कहा था कि भारत ने वायरस के जानलेवा दोखिम को पहचानते हुए पहले से ही सही कदम उठाए हैं, जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। 

वहीं वैक्सीन की बात करें तो देश में फिलहाल दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिली है। इनमें से कोविशील्ड वैक्सीन ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित वैक्सीन है, जिसका निर्माण पुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक-आईसीएमआर ने विकसित किया है, इस वैक्सीन को भी इमरजेंसी इस्तेमाल ही मंजूरी मिली है, लेकिन इसे बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अहमदाबाद स्थित जायडस कैडिला को उसकी वैक्सीन ZyCoV-D के फेज 3 के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वैक्सीन का पहला और दूसरे चरण का ट्रायल 1000 से अधिक लोगों पर किया गया है। डाटा से ये पता चला है कि वैक्सीन के तीन डोज दिए जाने पर ये सुरक्षित और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली है।

 

#WHO प्रमुख

Source : Agency

पाठको की राय