किराना व्यवसायी के घर लाखों की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
मधुबनी
बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी बाजार के प्रमुख किराना व्यवसायाी संतोष प्रसाद मुरारका के घर बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चार नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की। करीब 15 से 20 मिनट तक हथियार के बल पर घर में लूटपाट करते रहे। घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उनके पड़ोस के दो लोगोंको पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।
संतोष मुरारका के मुताबिक बुधवार करीब साढ़े आठ बजे बाइक से आए चार की संख्या में बदमाश घर में घुस गए। महिला को पिस्टल दिखकर सभी कमरे से आराम से लाखों रुपये नकद व जेवरात लूटकर भाग निकले। घर में केवल महिलाएं थीं। संतोष प्रसाद मुरारका अपने लड़के के साथ दुकान पर थे। अपराधी के भागने के बाद फोन पर सूचना मिली। थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। घर के आसपास मौजूद सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुट गयी और दुकान के स्टाफ से भी पूछताछ की गयी।
घटना की सूचना के बाद खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जैसे ही इसकी सूचना मिली मैं यहां पहुंचा हूं। घटना करीब साढ़े 8 बजे से पौने नौ बजे की है। इस बाबत एसपी मधुबनी से बात की गयी। उन्होंने कहा कि एक से दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। देर रात तक विधायक पीड़ित परिवार के साथ मौजूद थे। बताया कि दिसंबर से अबतक दो बड़ी घटना बासोपट्टी में हुई है। इसका उद्भेदन पुलिस केलिए प्रतिष्ठा का विषय है।

पाठको की राय