Tuesday, October 20th, 2026

 कांग्रेस पर बरसे अमित शाह 

नई दिल्ली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां रविवार को उन्होंने बागलकोट जिले के करकलमट्टी गांव में केदारनाथ शुगर एंड एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड की इथेनॉल परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मैदान में आयोजित सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं उन कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं, जो किसानों के पक्ष में बात कर रहे हैं, आपने किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष क्यों नहीं दिए। 

इसके अलावा जब आप सत्ता में थे तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना या संशोधित इथेनॉल नीति क्यों नहीं बनाई? क्योंकि आपका इरादा किसानों की भलाई का नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। तीनों कृषि कानून किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मदद करेंगे। अब किसान देश और दुनिया में कहीं भी कृषि उत्पाद बेच सकते हैं। अनुच्छेद 370 का भी किया जिक्र शाह ने आगे कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने की हिम्मत कांग्रेस में नहीं थी। 

5 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम कर दिया है। आज वहां खून का एक कतरा बहाए बिना चुनाव हुए। अमित शाह पर भड़के एचडी कुमारस्वामी, बोले- आपने कन्नड़ भाषा का किया है अनादर येदियुरप्पा सरकार पूरा करेगी कार्यकाल कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे वक्त से ये खबर थी कि बीजेपी हाईकमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के काम से खुश नहीं है। जिस वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा। इसके बाद येदियुरप्पा दिल्ली पहुंचे और कैबिनेट का विस्तार भी हुआ। शनिवार को भी गृहमंत्री अमित शाह ने येदियुरप्पा सरकार पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा की सरकार कर्नाटक में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। साथ ही दोबारा जीतकर सत्ता में वापस आएगी।

 

#अमित शाह 

Source : Agency

पाठको की राय