Monday, October 19th, 2026

 उच्च शिक्षा मंत्री ने दी नववर्ष की शुभकामनाएँ  

भोपाल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नववर्ष 2021 के आगमन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि भारत उत्सव और संस्कृति का देश है। यद्यपि चित्र प्रतिपदा का हमारा नव वर्ष 2078 का आगमन 12 अप्रैल को होगा। हम सब बहुभाषी, बहुधर्मी, बहुसंख्यक  एवं  अल्पसंख्यक सभी क्षेत्रों में लगातार सद्भाव रखने वाले लोग हैं। प्रत्येक दिन हमारे लिए उत्सव के समान होता है । उम्मीद है कि हम सब नववर्ष में अच्छे कार्यों का संकल्प लेंगे और परमात्मा हमारे संकल्प को सफल करेंगे।

 

#मंत्री डॉ. मोहन यादव

Source : Agency

पाठको की राय