आज 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे, इस वैलेंटाइन डे खुलकर करें प्यार का इजहार
नई दिल्ली
आज 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे है। प्यार करने वाले हर व्यक्ति को इस खास दिन का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। आज के दिन लव बर्ड्स अपने पार्टनर से फूल, कार्ड, खूबसूरत मैसेज और गिफ्ट्स के जरिए अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से करते हैं। अगर आप भी अब तक अपने दिल की बात अपने पार्टनर से नहीं कह पाएं हैं तो ये खूबसूरत कोट्स और मैसेज आपकी मदद कर सकते हैं।
-दिल की किताब में गुलाब उनका था
रात की नींद में वो ख्वाब उनका था
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया
मर जाएंगे बिना आपके ये जवाब उनका था
-कहतें हैं कि मोहब्बत एक बार होती है…
पर मैं जब जब तुझे देखता हूँ…
मुझे हर बार होती है…
-दोस्ती इन्सान की ज़रुरत है!
दिलों पर दोस्ती की हुकुमत है!
आपके प्यार की वजह से जिंदा हूं!
वरना खुदा को भी हमारी ज़रुरत है!
-आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते
-कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है!

पाठको की राय